झज्जर में किलोमीटर स्कीम का विरोध, बस के आगे लेटा रोडवेज कर्मचारी(VIDEO)
Edited By Isha, Updated: 09 Feb, 2020 04:46 PM
किलोमीटर स्कीम के तहत झज्जर में आज रोडवेज की 5 बसों को रवाना किया गया। झज्जर रोडवेज विभाग के जीएम ने हरी झंडी दिखाकर पांचों बसों को दिल्ली सिरसा रेवाड़ी के अलावा विभिन्न रूटों
झज्जर (प्रवीण)- किलोमीटर स्कीम के तहत झज्जर में आज रोडवेज की 5 बसों को रवाना किया गया। झज्जर रोडवेज विभाग के जीएम ने हरी झंडी दिखाकर पांचों बसों को दिल्ली सिरसा रेवाड़ी के अलावा विभिन्न रूटों पर इन बसों को रवाना किया। लेकिन इस दौरान अचानक एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला ।
दरअसल यहां रोडवेज के ही एक कर्मचारी जो कि परिचालक है वो एक बस के सामने अचानक लेट गया और किलोमीटर स्कीम का विरोध करना शुरू कर दिया। काफी देर तक ही हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन अन्य कर्मचारियों ने विरोध करने वाले कर्मचारी को बस के सामने से हटाया और बसों को वहां से रवाना किया।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने किलोमीटर स्कीम चलाई है जिसमें राजस्व तो रोडवेज विभाग को ही मिलेगा लेकिन ड्राइवर जो है वह प्राइवेट तौर पर बस को चलाएगा। झज्जर में इसका पहले दिन अलग ही रूप देखने को मिला है जहां कई कर्मचारी संगठन इसका विरोध दबी जुबान में कर रहे थे तो तो इसी दौरान एक कर्मचारी ने बस के सामने लेट कर इसका विरोध करना शुरू कर दिया । आपको बता दें कि झज्जर में आज करीब 5 बसें अलग-अलग रूटों पर भेजी गई हैऔर दस नई बसें झज्जर को मिलने वाली है। किलोमीटर स्कीम का जहां यात्रियों को फायदा होगा तो वहीं कई कर्मचारी संगठन इसका विरोध भी कर रहे हैं जिसकी बानगी आज झज्जर में देखने को मिली है।
Related Story

घरौंडा: नैशनल हाईवे पर रोडवेज चालक की दबंगई का वीडियो वायरल, GM ने नौकरी से हटाया

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, झज्जर सरपंच एसोसिएशन ने दी ये बड़ी चेतावनी

झज्जर में होली से पहले खूनी खेल, पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या... इस वजह से दी मौत

15 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए बस 2 चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर कैसे चलेंगी ई बसें?

लाल डोरे से 5 किलोमीटर तक के डेरे-ढाणियों को 24 घंटे मिलेगी बिजली, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बस इस एक वजह से बसों में सफर करने वासे यात्रियों को नहीं मिल पा रहा लाभ, जानें क्या है कारण

पानीपत रिफाइनरी में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों पर किया पथराव, माहौल तनावपूर्ण

दिव्यांगों की एक्सटेंशन खत्म- सरकारी कर्मचारियों में रोष, प्रदर्शन की तैयारी

ड्राइवर की बड़ी लापरवाही ! नशे में चला रहा था बस, पुलिस ने मौके पर की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा में नशीले पदार्थों को आग के हवाले कर किया नष्ट, IG ने युवाओं से की खास अपील