हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, झज्जर सरपंच एसोसिएशन ने दी ये बड़ी चेतावनी

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Feb, 2026 03:10 PM

haryanvi singer masoom sharma faces increased troubles jhajjar sarpanch associa

हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झज्जर जिले की सरपंच एसोसिएशन ने उनके खिलाफ

झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झज्जर जिले की सरपंच एसोसिएशन ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है l एसोसिएशन का कहना है कि जब तक मासूम शर्मा सरपंचों से माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें झज्जर जिले में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दिया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि हाल ही में जींद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा पर पूर्व सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरपंच, विधायक (MLA) व मंत्री जैसे जनप्रतिनिधियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। इन बयानों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरपंचों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। झज्जर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलवान सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मामला केवल झज्जर तक सीमित नहीं रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी से बातचीत कर यह प्रयास किया जाएगा कि हरियाणा भर में भी मासूम शर्मा के कार्यक्रमों का विरोध किया जाए। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!