दिव्यांगों की एक्सटेंशन खत्म- सरकारी कर्मचारियों में रोष, प्रदर्शन की तैयारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Feb, 2026 04:22 PM

disabled extension ends government employees angry prepare for protest

दिव्यांगों की रिटायरमेंट की दो साल की एक्सटेंशन समाप्त किए जाने का अब विरोध होना शुरू हो गया है। सरकारी विभागों में लगे दिव्यांग कर्मचारियों में सरकार के इस फैसले के खिलाफ रोष होना शुरू हो गया है। दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों ने अब प्रदर्शन करने की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिव्यांगों की रिटायरमेंट की दो साल की एक्सटेंशन समाप्त किए जाने का अब विरोध होना शुरू हो गया है। सरकारी विभागों में लगे दिव्यांग कर्मचारियों में सरकार के इस फैसले के खिलाफ रोष होना शुरू हो गया है। दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों ने अब प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्राइमरी हैड हसमत अली ने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 5 हजार दिव्यांग कर्मचारी है। इन दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से एक्सटेंशन रूल बना हुआ है। जो कर्मचारी 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग की श्रेणी में आता है उस कर्मचारी को रिटायरमेंट में दो साल का एक्सटेंशन दिया जाता है, लेकिन पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने इस एक्सटेंशन को समाप्त कर दिया। अब ऐसे कर्मचारियों को जबरन 58 साल की उम्र में ही समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

 

उन्होंने कहा कि सरकार के अचानक बदले गए इस फैसले का दिव्यांग कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिव्यांग कर्मचारियों का हक है जिसे हरियाणा सरकार छीन रही है। इस बाबत दिव्यांग कर्मचारियों ने मंत्रियों और विधायकों को भी कई ज्ञापन सौंप दिए हैं। मामले को विधानसभा में भी उठाने की मांग की है, लेकिन इस मुद्दे को विधानसभा में नहीं उठाया गया जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होने कहा कि जल्द ही वह अपनी मांग को बुलंद करने के लिए अपना विरोध जाहिर करेंगे। जरूरत पड़ने पर वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!