रेवाड़ी पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी चंद घंटों में दबोचे, लग्न समारोह में डीजे विवाद पर हुई थी युवक की हत्या

Edited By Isha, Updated: 30 Nov, 2025 05:29 PM

rewari police arrested two main accused within a few hours

गांव देहलावास गुलाबपुरा में 28 नवंबर की रात लग्न समारोह में डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। घटना में 25 वर्षीय संजीव की मौत के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने त्वरित

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): गांव देहलावास गुलाबपुरा में 28 नवंबर की रात लग्न समारोह में डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। घटना में 25 वर्षीय संजीव की मौत के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी देहलावास निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पियूष और बोड़िया कमालपुर निवासी गौरव उर्फ कैली हैं।
 

रविवार को प्रेसवार्ता में डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि मृतक संजीव अपने चाचा बीरेंद्र के साथ लग्न समारोह में गया था। वहां डीजे पर गाना बदलने को लेकर पुष्पेंद्र और सचिन के बीच विवाद हो रहा था, जिसे संजीव ने शांत कराने की कोशिश की। कुछ देर बाद आरोपी पुष्पेंद्र और कृष्ण संजीव को बाइक पर बैठाकर मंदिर के पास ले गए, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। वहीं लोहे के हथियार से संजीव पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चाचा बीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ पहले एक्सीडेंट का मामला दर्ज है, जबकि आरोपी गौरव के खिलाफ पोक्सो और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। परिजनों ने कुछ अन्य युवकों पर भी संलिप्तता के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!