पानीपत में महिला पर एसिड अटैक के आरोपी पर एक लाख का ईनाम : अनिल विज

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Nov, 2020 08:33 AM

reward of one lakh on acid attack accused anil vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में महिला पर एसिड अटैक मामले में आरोपी पर 1 लाख का ईनाम रखा है। विज ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज पीड़ित महिला और पति को दिखाई गई, लेकिन उन्होंने भी आरोपी की पहचान नहीं ...

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में महिला पर एसिड अटैक मामले में आरोपी पर 1 लाख का ईनाम रखा है। विज ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज पीड़ित महिला और पति को दिखाई गई, लेकिन उन्होंने भी आरोपी की पहचान नहीं की। विज ने कहा कि लव जेहाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा बनने से लेकर अब तक प्रदेश मे हुए लव जिहाद के सभी मामलों का खाका तैयार करने के आदेश पुलिस विभाग को दिए हैं।

बिहार चुनावों में वोटिंग मशीन और मीडिया पर टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा टिप्पणी करने पर विज ने तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को बच्चा करार दिया और कहा कि उसे अभी समझ नहीं है कि क्या सामान किसका होता है। विज ने कहा कि वोटिंग मशीन चुनाव आयोग की होती है और मीडिया स्वतंत्र है। राहुल गांधी कब क्या बोल दे कुछ पता नहीं लगता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!