Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2026 09:40 AM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
वहीं दोपहर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की। उधर दिनभर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए प्रदेश से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा उनके प्रशंसक, विभिन्न संगठनों से लोग उनके आवास पर पहुंचे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)