नियमित वेतन दिया जा रहा तो एन.एच.एम. कर्मचारी प्रदर्शन क्यों कर रहे : दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2025 12:47 PM

regular salary is being given then why are nhm employees protesting

सांसद दीपेंद् हुड्डा ने हरियाणा के लगभग 15,000 नैशनल हैल्थ मिशन (एन.एच.एम.) कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने रखते हुए सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार को इस बात की जानकारी है कि स्थाई

चंडीगढ़: सांसद दीपेंद् हुड्डा ने हरियाणा के लगभग 15,000 नैशनल हैल्थ मिशन (एन.एच.एम.) कर्मचारियों की मांगों को सरकार के सामने रखते हुए सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार को इस बात की जानकारी है कि स्थाई सेवा के बावजूद इन कर्मचारियों को अस्थायी वेतन, असुरक्षा की स्थिति और महीनों तक महंगाई भत्ते में वृद्धि का भुगतान न होने का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा सरकार ने एच.एच.एम. कर्मचारियों को सेवा लाभों से वंचित कर दिया है और सेवा संबंधी उप-नियमों को जून 2024 से निलंबित कर दिया है। लोकसभा में उनके तारांकित प्रश्न संख्या 3254 के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने हरियाणा सरकार के हवाले से बताया कि हरियाणा में सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन दिया जा रहा है।

जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। दीपेंद्र हुड्डा ने मांग की कि एन.एच.एम. कर्मचारियों की मांगें जायज हैं सरकार हरियाणा के एन.एच.एम. कर्मचारियों की बात सुने और उनकी समस्या का समाधान करे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!