Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले 1 घंटे में भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल, नहीं तो...

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Aug, 2025 10:36 AM

heavy rain in these districts of haryana in the next one hour

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आईएमडी ने आज पूरे सूबे में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आईएमडी ने आज पूरे सूबे में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इनमें से 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। हालांकि सुबह सवा 11 बजे तक के लिए 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश जारी है। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी ने कल फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिस कारण इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!