Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Feb, 2020 10:33 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 28 february

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

खुल गया CM खट्टर का 'मनोहर' पिटारा, जानिए किसके लिए खास रहा बजट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विधानसभा में बतौर वित्तमंत्री पहली बार बजट पेश किया। इस बार 1,42,343.78 करोड़ का बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट को लेकर 300 से अधिक सुझाव मिले। 
 

बजट सत्रः हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, जानें बजट की मुख्य बातें
हरियाणा के मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  बजट पेश कर दिया है।  2020-2021 के लिए कुल 1,42,343.78 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा और अस्पतालों में सर्वोत्तम सुविधा का दावा किया। 
 

हरियाणा बजट: अब 8वीं की बोर्ड परीक्षा, मिड-डे-मील में बेसन के लड्डू व दूध
 हरियाणा विधानसभा सदन में पेश हुए बजट में मुख्यमंत्री मनोहर ने शिक्षा के स्तर बढ़ाने और बच्चों में पढ़ाई के प्रचि रूचि बढ़ाने के लिए भी घोषणाएं की है। 2020-2021 के बजट में इस सत्र से अब हरियाणा स्कूलों में आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड आयोजित करेगा।
 

सुरजेवाला ने कसा तंज, कहा- हाजिर है, मनोहर लाल खट्टर का जीरो परफॉरमेंस- जीरो रिजल्ट बजट!
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को प्रदेश का 1,42,343.78 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट पर विपक्षी नेता लगातार तंज कस रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा।
 

आखिरी सांस तक जंग जारी रहेगी, मुझे आशंका है कि मेरी हत्या करवा दी जाएगी: बलराज कुण्डू
हरियाणा में कथित रूप से पिछली भाजपा सरकार के दौरान शीरे की बिक्री और सुगर मिलों की क्षमता बढ़ाने के मामलों के साथ ही रोहतक में पार्किंग निर्माण के ठेके में घोटाले के आरोपों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर निर्दलीय विधायक बलराज कुण्डू...
 

केमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 लोगों की मौत, सीएम ने 2-2 लाख रुपये देने का किया ऐलान ​​​​​​​
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बॉयलर फटने से घायल हुए चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें करीब 26 लोग घायल हो गए। आसपास की 4 फैक्ट्रियों में भी आग लग गई। 
 

हरियाणा के बजट में परिवहन विभाग को मिला बड़ा तोहफा, बेड़े में शामिल होंगी वोल्वो बसें ​​​​​​​
हरियाणा विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को साल 2020-2021 के लिए बजट पेश किया। मुख्यमंत्री मनोहर इस बार के बजट में चार बिंदुओं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वावलंबन पर जोर दिया है। इसके साथ ही अन्य सरकारी विभागों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
 

दर्दनाक हादसा: दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत
करनाल एनएच वन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पार्सल लेकर दिल्ली जा रहे कैंटर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
 

लापता विवाहिता का शव कुए से बरामद, 13 जनवरी को अचानक हो गई थी गायब
लगभग डेढ़ माह पूर्व शहर के वार्ड 15 के एक निवासी ने अपनी  पत्नि की लापता होने की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी थी।। लगभग 45 दिन बाद उसी महिला का शव शहर के बाहर एकांत एक कुए में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।
 

स्कूल में चूरन समझ बच्चों ने खाई चूहे मारने की दवा, 14 की हालत गंभीर; दिल्ली रेफर
राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर फरीदाबाद में एक बेहद संगीन घटना घटी है। यहां एक सेंट लुक पब्लिक स्कूल में बच्चों ने चूरन समझ कर चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे 14 बच्चों की हालत गंभीर हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!