Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Mar, 2026 08:30 PM

मुलाना के गांव धीन में खेतों पर रह रहे प्रवासी मजदूर पर एक अन्य मजदूर ने चाकू से हमला
बराड़ा (अनिल शर्मा) : मुलाना के गांव धीन में खेतों पर रह रहे प्रवासी मजदूर पर एक अन्य मजदूर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
नेपाल के राजदेवी कडवान निवासी रामप्रवेश ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने साथियों के साथ धीन निवासी नरेश कुमार उर्फ काला के खेतों में काम करता है और उसके टयूबवैल पर ही रह रहे हैं जबकि उसकी बुआ का लड़का बिहार निवासी नरेश राम अन्य किसान के टयूबवैल पर रहता है।
इसी प्रकार उनके कुछ साथी धीन के ही कुलदीप सिंह के टयूबवैल पर रहते हैं। होली वाले दिन वह सभी कुलदीप सिंह के टयूबवैल पर त्यौहार मनाने के लिए इकट्ठे हुए। इस दौरान बराडा में रहने वाला गनोर भी वहां आ गया और पैसों को लेकर नरेश राम से गाली-गलौच करने लगा। उसने नरेश राम पर चाकू से हमला कर दिया। वह बीच बचाव करने लगे तो गनोर वहां से भाग निकला। चाकू लगने से नरेश राम का खून बहने लगा जिस पर वह उसे एमएम अस्पताल मुलाना ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि राम प्रवेश की शिकायत पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल का इलाज चल रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)