केन्द्रीय राज्य मंत्री कटारिया ने विरोध कर रहे किसानों पर की विवादित टिप्पणी, बोले अपशब्द...

Edited By Shivam, Updated: 01 Dec, 2020 05:54 PM

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के बोल आज फिर किसानों के लिए बिगड़ गए और कटारिया ने किसानों को लेकर विवादित बयान दे डाला। दरअसल केन्द्री राज मंत्री रतनलाल कटारिया आज अंबाला में रेलवे अंडरब्रिज का...

अंबाला (अमन कपूर): अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के बोल आज फिर किसानों के लिए बिगड़ गए और कटारिया ने किसानों को लेकर विवादित बयान दे डाला। दरअसल केन्द्री राज मंत्री रतनलाल कटारिया आज अंबाला में रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास करने पहुंचे कि इतने में किसान संगठन के लोग हाथों में काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर जा पहुंचे। जहाँ किसानों ने कटारिया का जोरदार विरोध किया। 

इस दौरान किसानों के इस विरोध को लेकर मीडिया से रूबरू हुए कटारिया ने विवादित बयान दे डाला कटारिया ने कहा कि उनके आज अंबाला में 7-8 कार्यक्रम हैं और अगर किसानों को उनका विरोध करना ही था तो कहीं और मर लेते, कटारिया ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि इन काले झंडे दिखाने वालों को सद्बुद्धि दें। 

वहीं विरोध करने आए किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों के अब वो वापिस करवाकर ही दम लेंगे। किसानों ने कहा कि रतनलाल कटारिया पांच साल में तो नजर नहीं आये लेकिन आज किसान काले झंडे लेकर उनका स्वागत करने पहुंचे हैं। इसके साथ साथ किसानो ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किये गए मुकदमों का भी विरोध जताया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!