माता-पिता को याद कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बोले- 'यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, कृतज्ञता का नमन है'
Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Jun, 2026 04:12 PM

केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर पहुंचे
हरियाणा डेस्क : केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में पौधारोपण किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने माता-पिता के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, संस्कारों और कृतज्ञता की भावना को दर्शा रहे थे। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा की गहराई को दर्शा रहे थे।
इस मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि अपने संस्कारों, पूर्वजों और माता-पिता के प्रति कृतज्ञता का भावपूर्ण नमन था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)