कांग्रेस में भाजपा के मुखबिर न होते तो रणदीप सुर्जेवाला चुनाव न हारते : अशोक तंवर

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Oct, 2020 08:26 AM

randeep surjewala election if congress had not been bjp s  ashok tanwar

पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने सी.एम. सिटी करनाल में कांग्रेस व भाजपा दोनों के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा ...

करनाल (मनोज) : पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने सी.एम. सिटी करनाल में कांग्रेस व भाजपा दोनों के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा सांठगांठ कर बरोदा उप-चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी में भाजपा के एजैंट हैं, जो भाजपा को जिताने में जुट गए हैं। डा. अशोक तंवर वीरवार को करनाल में पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में भाजपा के मुखबिर न होते तो रणदीप सुर्जेवाला चुनाव न हारते। उन्होंने कहा कि वह हारे नहीं थे, उन्हें हराया गया था। उन्होंने कहा कि बरोदा सीट भाजपा के खाते में जाएगी, क्योंकि जो एजैंट हैं वे नहीं चाहते कि कांग्रेस सीट जीते। पूर्व सांसद ने कहा कि दिवंगत विधायक कृष्ण हुड्डा के परिवार का टिकट पर पहला हक बनता है। 2014 के चुनावों में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कृष्ण हुड्डा की टिकट काटना चाहते थे।                                            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!