सुरेन्द्र पंवार की गिरफ्तारी पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान, बोले- पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 20 Jul, 2024 07:16 PM

randeep singh surjewala s statement on the arrest of surendra panwar

सुरेन्द्र पंवार की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। सुरेन्द्र पंवार ने सोनीपत की जनता की सेवा की है, जिस कारण वो कांग्रेस पार्टी के विधायक...

हरियाणा डेस्क: सुरेन्द्र पंवार की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। सुरेन्द्र पंवार ने सोनीपत की जनता की सेवा की है, जिस कारण वो कांग्रेस पार्टी के विधायक बने। उनको इस प्रकार से गिरफ्तार करने सरासर गलत है और हारी हुई भाजपा की तानाशाही को दर्शाता है।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये एक झूठा जाल है। इनके पास ना बहुमत है और ना विधायक हैं। ये आखिरी पायदान पर सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों को ये कहूंगा कि एक धक्का और दे दीजिए और उसके बाद तरक्की की नई गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता से जा रही है तभी वो इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

बता दें कि सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। ईडी सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अंबाला कोर्ट लेकर पहुंची। यहां सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी अवैध खनन को लेकर की गई है। वहीं कोर्ट ने सुरेंद्र पंवार को 9 दिन के रिमांड पर भेजा है। साथ ही हर रोज मेडिकल के आदेश दिए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!