"कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे पाकिस्तान", अनिल विज का दो टूक बयान

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2026 05:35 PM

pakistan should forget about kashmir and consider returning pok

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मरी भूलकर अपनी कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से यानि पीओके को वापिस करने पर विचार करना चाहिए क्योंकि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर बोलता रहेगा

चण्डीगढ(चंद्र शेखर धरणी):  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मरी भूलकर अपनी कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से यानि पीओके को वापिस करने पर विचार करना चाहिए क्योंकि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां पर सुख-चैन नहीं आएगा। इसके अलावा, श्री विज ने पानी के मुददे पर कहा कि भारत का पानी भारत के खेतों के लिए हैं। वहीं, विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लगातार हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है।  विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 


पत्रकारों द्वारा आज यूएनओ में एक पार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर पर अपना अधिकार जमाया है, के बारे में श्री विज ने प्रश्न किया तो ऊर्जा मंत्री ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल जाना चाहिए। कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार चुनी और तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भी उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिस पर हिन्दूस्तान की 565 विरासतों ने किए थे, जो पूरे कश्मीर के लिए थे। विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल पर कश्मीर का टुकड़ा भी वापिस करने पर विचार करना चाहिए और जब तक पाकिस्तान कश्मीर कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां सुख चौन नहीं आयेगा।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने अगर पाकिस्तान का पानी रोका तो वो ‘‘एक्ट ऑफ वार’’ होगा, के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि पानी भारत का है और जब भी संधियाँ हुई थी वो गलत हुई थी और भारत अपने खेतों को पानी देगा न कि पाकिस्तान को। विज ने कहा कि हमारे खेत प्यासे रहे और पानी पाकिस्तान में जाता रहेे, ये हमे बर्दाश्त नहीं है। 


कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, के प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि स्कूल से फेल होने वाला बच्चा घर आकर रोता ही है, ये प्रदेश-पे-प्रदेश हारते जा रहे है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता ठीक हो, गलत मतदाताओं को निकाला जाए ताकि कोई भी गलत वोट न कर पाए, यही चुनाव आयोग का काम है। परंतु विपक्ष चुनाव आयोग के काम पर बाधा डाल रहा है। अगर कोई गलती है तो उसको ठीक करने के लिए 1 महीने का टाइम देना चाहिए और पूरी प्रक्रिया तैयार हो रही है। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ इसी बात का दुख है कि ‘‘हाय अम्मा हम हार गए’’।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!