राम रहीम की पैरोल हुई खत्म, जल्द ही रोहतक की सुनारिया जेल में होगी वापसी

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 24 Nov, 2022 04:14 PM

ram rahim will soon return to rohtak s sunaria jail as parole ends

राम रहीम की पैरोल अवधि के दौरान आदमपुर उपचुनाव, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ।

सिरसा(सतनाम): हत्या और बलात्कार में दोष में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अवधि बीते दिन यानी 23 नवंबर को खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राम रहीम जल्द ही  रोहतक की सुनारिया जेल में सरेंडर कर सकता है। 40 दिन की पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। इस दौरान राम रहीम ने कई बार ऑनलाइन सत्संग भी की, जिसमें डेरे के अनुयायियों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। वहीं इस दौरान राम रहीम ने सोशल मीडिया पर अपने दो गाने भी लॉन्च किए। खास बात यह है कि राम रहीम की पैरोल और ऑनलाइन सत्संग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई, जो बाद में खारिज भी हो गई।

 

PunjabKesari

 

पैरोल के दौरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहा डेरा प्रमुख

 

गौरतलब है कि राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल में वह 15 अक्टूबर को जेल से  बाहर आया था। रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद डेरा चीफ सीधे उत्तर प्रदेश बागपत में  बरनावा आश्रम  पहुंचा। आश्रम में रहते हुए ही राम रहीम ने पहली बार 17 अक्टूबर को ऑनलाइन सत्संग की शुरुआत की। इस पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नज़र आया। खासकर इंस्टाग्राम पर  राम रहीम लगातार अपने वीडियो शेयर करता रहा।

 

PunjabKesari

 

पैरोल के दौरान हरियाणा-हिमाचल में हुए चुनाव

 

खास बात यह है कि राम रहीम की पैरोल अवधि के दौरान आदमपुर उपचुनाव, हिमाचल में विधानसभा चुनाव और प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम की सत्संग  में बीजेपी के साथ ही विपक्ष के भी कई नेता हाजरी लगाते हुए नजर आए। इसी बीच राम रहीम ने डेरे में हनीप्रीत के भूमिका साझा करने के साथ ही उसका नाम बदलकर रूहानी दीदी भी रख दिया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!