AAP सरकार में मंत्री का रिमांड पूरा, कोर्ट ने जेल भेजा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 May, 2026 03:17 PM

aap minister produced in court and sent him jail

पंजाब की आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा की बढ़ाई गई दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज ईडी ने उन्हें गुड़गांव कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पंजाब की आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा की बढ़ाई गई दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज ईडी ने उन्हें गुड़गांव कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब 1 जून को संजीव अरोड़ा को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, संजीव अरोड़ा के अधिवक्ता की मानें तो 1 जून को वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी पेशी होगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

वहीं, अधिवक्ता ने साफ किया किया मंत्री संजीव अरोड़ा के परिवार को भी ईडी ने समन व नोटिस जारी कर मामले की जांच में शामिल किया है। परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। वहीं, आज जब मंत्री को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया तब वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलते नजर आए। अधिकारियों की मानें तो 100 करोड़ रुपए से अधिक के गबन के मामले में मंत्री से पूछताछ पूरी हो गई है। अब मामले की जांच पूरी करने के बाद इसकी चार्जशीट जल्द ही अदालत में दाखिल की जाएगी।

 

आपको बता दें कि पंजाब की आम आदमी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा ने गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। उसमें संदिग्ध तरीके से पैसे का लेन-देन किया। काफी समय से इसकी जांच की जा रही थी। ईडी ने दावा किया कि मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों के आधार पर ही अरोड़ा से पूछताछ की जा रही थी। ईडी का कहना है कि शेल कंपनियों के जरिए पैसा रूट करने, बेनामी संपत्ति खरीदने और कई लोगों को एक साथ बिठाकर पूछताछ करने की जरूरत है।

 

 ईडी ने नौ मई 2026 को मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके चंडीगढ़ आवास से गिरफ्तार किया था। वहां से गिरफ्तारी के बाद उन्हें गुरुग्राम सत्र न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें सात दिन के रिमांड पर ईडी को दिया गया। ईडी की ओर से सात दिन के रिमांड के बाद शनिवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया गया और पांच दिन का रिमांड और मांगा जहां से दो दिन का और रिमांड मंजूर हुआ था। आज रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!