बरोदा उपचुनाव को लेकर बोले राम बिलास शर्मा- ये लड़ाई बरोदा की नहीं हरियाणा की है

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Oct, 2020 04:16 PM

ram bilas said this battle is not from baroda but from haryana

गोहाना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा ने बरोदा उपचुनाव को लेकर कहा ये लड़ाई बरोदा की नहीं, ये हरियाणा की लड़ाई है। बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त अबकी बार भारी बहुमत से जीतेंगे। पिछली सरकारों ने बरोदा हलके के साथ अनदेखी की...

गोहाना (सुनील): गोहाना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा ने बरोदा उपचुनाव को लेकर कहा ये लड़ाई बरोदा की नहीं, ये हरियाणा की लड़ाई है। बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त अबकी बार भारी बहुमत से जीतेंगे। पिछली सरकारों ने बरोदा हलके के साथ अनदेखी की है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों की धरती है, यहां के लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी कमाल करती हैं। हमें प्रदेश की बेटियों, खिलाड़ियों और सैनिकों पर नाज है। उन्होंने खिलाड़ी और सैनिक देश की शान होते हैं, इनके खिलाफ बोलना शोभा नहीं देता। राम बिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी जुबान पर संयम रखें, वह भाषा की मर्यादा भूल जाते हैं। कांग्रेस भारत के संस्कार को न भूले, तिरंगे की शान की खातिर जान देने वालों के लिए अमर्यादित बात न कहें। योगेश्वर ने भारत की परंपरा को निभाया, योगी ने त्याग की भावना से रसिया के खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये दिए।

राम बिलास ने कहा कि हरियाणा महाभारत काल से ही पुण्य का साथ देता आया है। हरियाणा की राजनीति में कांटे बचे हुए हैं, बरोदा उपचुनाव से कई कांटे बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकाल में गरीब बच्चों को रोजगार मिला और किसान को फायदा पहुंचा हैं। किसान की फसलों को खरीदा गया, नहरों में पानी आया। वहीं उन्होंने बेरोजगारी के आंकड़ों में हरियाणा द्वितीय रहने पर कहा कि ये आंकड़े सही हैं, बीजेपी सरकार में किसी की सिफारिश नहीं चलती। इसके साथ उन्होंने कहा कि बरोदा में भाजपा ने विकास कार्य करवाए, जबकि कांग्रेसियों ने हलके की अनदेखी की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!