राजेंद्र देसूजोधा ने साथियों सहित ज्वॉइन की बीजेपी, CM सैनी ने पटका पहना करवाया BJP में शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jul, 2024 01:42 PM

rajendra desujodha joined bjp

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा दौरे पर है। सिरसा पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सैनी के दौरे को लेकर शहर के बरनाला रोड एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा पहुंचे। सिरसा पहुंचने पर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर ,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने उनका स्वागत किया। वहीं कालांवाली विधानसभा से राजेंद्र सिंह देसूजोधा को भाजपा में शामिल भी करवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा को विकास की सौगात देते हुए लगभग 78 करोड़ से अधिक राशि की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन में शिलान्यास किया। इस अवसर पर चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सिरसा को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 2 करोड़ 24 लाख रुपये लागत के गांव शेरपुरा में खरीद केंद्र, 2 करोड़ 61 लाख रुपये लागत के गांव पन्नीवाला रलदू से पन्ना खोखर रोड़, 1 करोड़ 87 लाख रुपए लागत का गांव सुखेरा खेड़ा से आशा खेड़ा रोड़, 1 करोड़ 68 लाख रुपये लागत का गांव नोरंग से असीर रोड़ तथा 1 करोड़ 93 लाख लागत से निर्मित गांव मलिकपुरा से झंडावाला जाटान से रामपुरा बिश्नोईया रोड़ शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें गोरीवाला के लंबी में 24 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय कॉलेज, जिला में 14 करोड़ 43 लाख रुपए लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ रुपए राशि से बनने वाली जनस्वास्थ्य विभाग की यूनिट, 14 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से सब्जी मंडी, अनाज मंडी तथा लक्कड़ मंडी का विस्तारीकरण, 2 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक राशि से बनने वाला गांव दोतड़ का खरीद केंद, गांव कमाल में 2 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक राशि की लागत से बनने वाला खरीद केंद, गांव गीदड़ खेड़ा से गंगा से गोदियाँ तक 3 करोड़ 22 लाख से अधिक राशि से बनने वाला लिंक रोड़ तथा 4 करोड़ 60 लाख से अधिक राशि की लागत से बनने वाले लिंक की परियोजना शामिल है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज भाजपा पार्टी को राजेंद्र देसूजोधा ने ज्वाइन किया है उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में हर तरह का कंपीटिशन हुआ करता था। वहीं इनेलो पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेता लोगों को कहा करते थे कि आप हमें वोट दें और आपको 24 घंटे बिजली दी जाएगी, लेकिन लोगों ने इनेलो को नाकारा और रणजीत सिंह चौटाला को विधायक बनकर मंत्री के पद पर आसीन किया। 

बिजली मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्टियों ने लोगों को बरगलाने का काम किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता लोगों की समस्याओं की नब्ज तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अब बिजली उपभोक्तओं के लिए यह सिस्टम बनाया है कि किसी भी व्यक्ति को कोई चार्ज नहीं लगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक और निर्णय लिया है कि 2 किलो वाट तक का कनेक्शन किसी का है, तो कितने यूनिट बिजली खर्च होगी, उतना ही बिल आएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा में जिस भूमि पर गुरु नानक देव जी के चरण पड़े हो, उस पवित्र भूमि को पवित्र गुरुद्वारा के नाम करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने इस फैसले पर देरी नहीं की और तुरंत इस पर फैसला किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!