हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- नायब सैनी ही होंगे प्रदेश के अगले सीएम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 29 Jun, 2024 05:22 PM

amit shah s big announcement regarding haryana assembly elections

पंचकूला में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई कार्यकर्ताओं की भारी उमड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): पंचकूला में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई कार्यकर्ताओं की भारी उमड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा का अगला चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी नायब सैनी होंगे।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई नेता, कार्यकर्ता, सांसद शामिल हुए। वहीं शाह ने कहा कि सभी अपने मन में से संशय निकाल दें। हम किसी के साथ जाएंगे, कोई बैसाखी पर चलेंगे, शाह ने कहा कि कोई बैसाखी की जरूरत नहीं है, पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। जिसके बाद तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा।

 

PunjabKesari

 

इससे पहले शाह के हरियाणा पहुंचने पर CM नायब सैनी ने उनका स्वागत किया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और सांसद नवीन जिंदल ने अमित शाह का स्वागत किया।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!