हु्ड्डा के कटाक्ष पर सीएम सैनी का नायाब जवाब, बोले- मैं मनोहर लाल का चेला हूं और रहूंगा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Jul, 2024 09:23 PM

naib saini hits back at bhupinder singh hooda

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कटाक्ष का बड़ी सरलता और सहजता से सुंदर जवाब दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार को गुरु चेला की सरकार बताया था...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखऱ धऱणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कटाक्ष का बड़ी सरलता और सहजता से सुंदर जवाब दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार को गुरु चेला की सरकार बताया था यानि मनोहर लाल को गुरु और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेला बताया था। उस पर कटाक्ष करते हुए नायब सिंह सैनी ने साफ किया कि हां, मनोहर लाल मेरे गुरु जी हैं और रहेंगे। यह बात भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बिल्कुल ठीक है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चेला हूं और रहूंगा। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मुख्यमंत्री निवास पर चंडीगढ़ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

मेरे दरवाजे जनता के लिए खुले हैं 24 घण्टे : मुख्यमंत्री

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि वह प्रदेश की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। प्रदेश की जनता जब भी जिस भी वक्त चाहे मुख्यमंत्री निवास पर या उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकती है। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। नायब सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनका प्रयास जनता की समस्याओं के समाधान का रहा है। कोई भी व्यक्ति उनके दरवाजे पर आता है तो वह उनकी समस्याओं को सुनते हैं और तत्काल उस शिकायत को व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारियों को भेज कर समाधान के प्रयास करते हैं और अगर कोई व्यक्ति अपनी उसी शिकायत को लेकर दो या तीन बार उन तक पहुंचता है तो न केवल संबंधित अधिकारियों के स्तर पर बल्कि उच्च अधिकारियों से भी उस मुद्दे और मामले की पड़ताल के आदेश जारी किए जाते हैं।

 अधिकारी की संलिप्तता पाई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई से परहेज नहींः मुख्यमंत्री

हाल ही में करनाल में पुलिस कर्मी की हुई हत्या के बाद से विपक्ष द्वारा लगातार आक्रामक रुख अपनाए जाने के बारे बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था पूर्णतय सुदृढ़ है। हरियाणा पुलिस अपने आप में पूरी तरह से सक्षम है जो भी घटनाएं - किसी भी प्रकार के अपराध होते हैं तुरंत प्रभाव से तत्काल कार्यवाही हरियाणा पुलिस करती है। किसी भी प्रकार के आपराधिक तत्व या शरारती तत्व को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया जा चुका है कि किसी भी प्रकार की घटना घटने के बाद अगर किसी अधिकारी कर्मचारी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई से परहेज नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध को बेशक रोका नहीं जा सकता लेकिन उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई हम अवश्य करते हैं और करते रहेंगे। हमारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह से सक्षम है और हम सजगता से काम कर रहे हैं।

रोजाना 6 से 7000 लोग शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं मेरे पास : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में घटी कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पुलिस तत्परता से काम कर रही है। पुलिस द्वारा इन मामलों में तुरंत प्रभाव से सख्त कदम उठाए गए हैं। किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस अपना काम बड़ी बेहतरी से कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से रोजाना लगभग 6 से 7000 लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर उन तक पहुँच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निदान भी हम प्राथमिकता के आधार पर करने में लगे हुए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!