भूपेंद्र हुड्डा का स्मार्ट पॉलिटिकल मूव...उदयभान के साथ पहुंचे करण दलाल के घर, मिटी राजनीतिक दूरियां

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Jun, 2024 09:32 PM

bhupendra hooda reached karan dalal s house with udaybhan

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने स्मार्ट मूव दिखाते हुए करण दलाल के आवास पर पहुंच गए।

पलवल(दिनेश कुमार): हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने स्मार्ट मूव दिखाते हुए करण दलाल के आवास पर पहुंच गए। दरअसल बीते दिनों करण दलाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। गले में दिक्कत थी जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसी के चलते दोनों कांग्रेस नेता दलाल के घर पहुंच कर उनका हालचाल जाना। बता दें कि करण दलाल रिश्ते में भूपेंद्र हुड्डा के समधी हैं। दो दिन पहले उनके गले का ऑपरेशन हुआ था।  अभी डॉक्टरों की सलाह पर बेड रेस्ट पर हैं। 

PunjabKesari

हुड्डा और उदयभान का करण दलाल के घर जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा है और इसे स्मार्ट मूव इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि करण दलाल लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे थे। ये नाराजगी कांग्रेस आलाकमान से कम भूपेंद्र हुड्डा से अधिक थी। क्योंकि टिकट वितरण से पूर्व करण दलाल को पूरा भरोसा था कि उन्हें तवज्जो दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसका खामियाजा भी कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ा। दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान हुआ। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों लोकसभा सीटें कांग्रेस हार गई।  

अब विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा हुआ है। सभी दल राजनीतिक बिसात विछाने में लगे हुए है। इसी बीच खबरें ऐसी थीं कि करण दलाल नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं। भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। पिछले दिनों फरीदाबाद में भूपेंद्र हुड्डा ने फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। इस कार्यक्रम से भी करण दलाल ने दूरी बनाई हुई थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की हरियाणा नेताओं की अहम बैठक में लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी करण दलाल ने बैठक से दुरी बनाई थी। 

लेकिन अब हुड्डा स्वयं उनके घर पहुंच गए हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि करण दलाल का कुशलक्षेम पूछने अलावा उनकी राजनीतिक नाराजगी भी दूर कर दिए होंगे। हुड्डा के समधी और पूर्व मंत्री करन दलाल ने भी अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस दौरान की  फोटो शेयर की जिनमें भूपेंद्र हुड्डा, उदयभान, करण दलाल और उनके छोटे बेटे उदयकरण दलाल नजर आ रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!