हरियाणा में झमाझम बरसात से सुहावना हुआ मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू...जानें कब दस्तक देगा मानसून

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jun, 2024 08:29 AM

rain started in haryana districts

बढ़ती गर्मी के बीच आखिर में हरियाणा वासियों को राहत की सांस मिली है, यहां कई जिलों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम के सुहावने होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

हरियाणा डेस्क : बढ़ती गर्मी के बीच आखिर में हरियाणा वासियों को राहत की सांस मिली है, यहां कई जिलों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम के सुहावने होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। साथ ही किसानों की बात की जाए तो किसानों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि बारिश से उनकी फसल में नमी आएगी और पैदावार अच्छी होगी। हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है। हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा और गरजचमक के साथ बारिश आ सकती है। वहीं जींद और भिवानी के बवानीखेड़ा में सुबह से बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

PunjabKesari

हरियाणा व चंडीगढ़ में बन रही बारिश की संभावनाएं

हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!