इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर 30 राउंड फायरिंग, करोड़ों की फिरौती के लिए पर्ची फेंक कर हुए फरार

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 24 Jun, 2024 04:53 PM

50 rounds of firing at mahindra showroom

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला हिसार से सामने आया है, जहां महिंद्रा एजेंसी के शोरूम पर 50 राउंड फायरिंग की गई।

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला हिसार से सामने आया है, जहां महिंद्रा एजेंसी के शोरूम पर 50 राउंड फायरिंग की गई। बता दें कि इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता के हिसार स्थित महिंद्रा शोरूम पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलाई और 5 करोड़ की फिरौती केलिए पर्ची फेंक कर फरार हो गए। रामभक्त गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता इस संस्थान के संचालक है और ये शोरूम सिटी थाना हिसार से करीब 100 मीटर दूरी पर ही है और 100 मीटर दूरी पर ही जीजेयू की तरफ पुलिस चौकी भी है।

PunjabKesari

हरियाणा के हिसार में नई ऑटो मार्केट में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में सोमवार को 3 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग दुकानों में छिप गए। 2 बदमाशों के हाथों में हथियार थे। यहां करीब 30 राउंड फायर किए गए। शोरूम के सामने के शीशे टूट गए, और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी। बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर फिरौती के लिए एक पर्ची भी फेंकी, जिसमें 5 करोड़ रुपए मांगे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हिसार की न्यू ऑटो मार्केट में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। उनके बेटे संजय गुप्ता इसके संचालक हैं। यहां से सिटी थाना 200 मीटर दूर है। आज दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार 3 बदमाश यहां पहुंचे।

PunjabKesari

बजरंग दास गर्ग ने बताया की है पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। आए दिन व्यापारियों से लूट और फिरौती मांगी जा रही है और दिन दिहाड़े गोलियां बरसाई जा रही है। उन्होंने कहा की पुलिस जल्दी से बदमाशों को पकडे नहीं तो सभी व्यपारी ऑटो मार्किट बंद करने का काम करेंगे उन्होंने कहा की बदमाशों का पक्का इलाज किया जाना किये हिसार सहर में लगातार फिरौती मांगी जा रही है। कानून व्यवस्था ढीली हो चुकी है। बजरंग दास गर्ग ने कहा की पुलिस पूरा सहयोग कर रही है हिसार एसपी मोहित हांडा खुद मोके पर पहुंचे है और अस्वाशन दिया है जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिसार एसपी मोहित हांडा ने बताया कि की हमें तीन सवा तीन के बीच सूचना मिली थी की हिसार के ऑटो मार्किट में महिंदरा शोरूम में तीन नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर फायरिंग की है, हमरे टीम ने सीसीटीवी फुटेज में यहाँ के कुछ क्लू मिले है। उन्हें जल्दी से गिरफ्तार करके जो क़ानूनी कार्यवाही है वो हम करेंगे। और लोगो से मेरी अपील है की शांति बनाये रखे। एसपी ने बताया की अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गयी है जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

वही शोरूम के मालिक से जब मीडिया ने बात करना चाही तो मीडिया से बात करने से माना कर दिया बताया जा रहा है की बदमाशों ने शोरूम में फिरौती की पर्ची भी डाली है लेकिन कितनी फिरौती मांगी है ये अभी नहीं बताया गया है 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!