हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मौज, सीएम सैनी ने मानदेय में बढ़ोतरी का किया ऐलान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 02 Jul, 2024 02:03 PM

cm saini announced an increase in the honorarium of sanitation workers

विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार सभी कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% बढ़ोतरी करने के बाद अब सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार सभी कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% बढ़ोतरी करने के बाद अब सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

 

बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार कर दिया है। वहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन साल पहले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।

 

PunjabKesari

 

सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा

 

हरियाणा के सीएम सैनी ने सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि ये पोर्टल डिस्ट्रिक्ट वाइज बनेगा, जितने भी लोग उसपर रजिस्टर करेंगे साथ ही जितनी भी आवश्यकता रहेगी वो वहां से उठाएंगे। सीएम ने कहा कि उठा करके उन्हें 13 हजार रुपए का मानदेय तुरंत मिल जाएगा। सीएम ने कहा कि जो हमारे नगर पालिका नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी हैं, उनके वेतन में बढ़ोतरी करते हुए 17 हजार उन्हें मिलना शुरू हो जाएगा। आगे सीएम ने कहा कि जो ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी हैं, उन्हें 16 हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएगा

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!