CM नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार बढ़ रहा BJP का कुनबा, किरण चौधरी के हजारों समर्थकों ने छोड़ी कांग्रेस

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2024 06:17 PM

under the leadership of chief minister nayab singh saini

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए है। इसी के चलते वह रोजाना किसी ना किसी स्थान पर किसी नेता को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा रहे हैं।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए है। इसी के चलते वह रोजाना किसी ना किसी स्थान पर किसी नेता को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस रणनीति के तहत हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

इसी कड़ी में चंडीगढ़ संत कबीर कुटीर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस समेत दूसरे अन्य दलों के करीब एक हजार नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई विधायक किरण चौधरी के नेतृत्व में सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, नंबरदार और गांव के कई मौजिज लोगों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ली।

इसके अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के लीडर एवं कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ चुके कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल को विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि बंसीलाल प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी और उन्हें भी उनसे कईं चीजें सीखने को मिली। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से बीजेपी का परिवार अब पहले से और ज्यादा बड़ा हो गया है। 

महिलाएं परिवार को बढ़ाती हैं आगे
मुख्यमंत्री ने राजनीतिक विरासत को लेकर महिलाओं पर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी पर भी पलटवार किया। नायब सैनी ने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार को आगे बढ़ाती हैं और विकास की भूमिका में महिलाओं का बड़ा हाथ है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। 

हुड्डा जी राहुल को ज्ञान बढ़ाने की किताब दें
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संसद में हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बचपने जैसी बातें करते हैं। हुड्डा जी राहुल गांधी को ज्ञान बढ़ाने के लिए किताब दें, जिससे उनका ज्ञान सही हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। साथ ही वह संविधान से भी छेड़छाड़ करती रही है। संविधान को लेकर भी कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही है। इस प्रकार के लोग एक निर्धारित एजेंडा चलाते हैं।

चौ. बंसीलाल से सीखने को मिला
सीएम सैनी ने कहा कि हमारा हरियाणा कैसे आगे बढ़े उन्होंने इसी को लेकर लगातार काम किया। मेरा चौधरी बंसीलाल से किसी न किसी काम को मिलना हुआ करता था। चौधरी सुरेंद्र सिंह से भी कई बार मेरा मिलना हुआ, क्योंकि गठबंधन में सरकार थी, चौधरी बंसीलाल से सीखने को मिलता था। 

मुख्यमंत्री की कायल हुई किरण चौधरी
कांग्रेस छोड़कर आई तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि मैं सीएम नायब सैनी की कायल हूं। हरियाणा में अबकी बार नायब सिंह सैनी की सरकार आना तय है। ये सीएम ही हैं कि इन्होंने सरपंचों की मौज करवा दी। आने वाले समय में सूबे में एक बहुत बड़ी मीटिंग की जाएगी। कांग्रेस पर हमला करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलती है, कांग्रेस के लोग झूठ बोलने का काम करते हैं। कांग्रेस षड्यंत्र करती है।

आज बहुत खुशी का दिन-श्रुति
सीएम हाउस में ज्वाइनिंग से पहले पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। आज हम सब इकट्ठा होकर आए हैं। हम बीजेपी को मजबूत करने के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास कार्य किए हैं, यही कारण है कि तीसरी बार सत्ता में भाजपा आई है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लोगों के हितों में काम कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!