Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2025 04:53 PM

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 घंटों में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 40-60 KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं सूबे के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है। इधर सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)