Haryana Weather Update: हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Aug, 2024 09:59 AM

rain alert in 11 districts of haryana

हरियाणा में 29 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 29 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अंबाला में 0,1.MM बारिश हुई। 

PunjabKesari

16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है।महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अगस्त में 33% अधिक बारिश

IMD के अनुसार अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि, अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रात का तापमान जहां 26-27 डिग्री के आसपास है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!