फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में नीम-हक़ीम कर रहा इलाज, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Jan, 2026 03:45 PM

quacks are treating patients at faridabad s government hospital

फरीदाबाद का सबसे बड़ा सरकारी बीके सिविल अस्पताल शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति महिला का इलाज करता नजर आ रहा है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद का सबसे बड़ा सरकारी बीके सिविल अस्पताल शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति महिला का इलाज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिखाई देने रहा व्यक्ति कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि नीम हकीम है।

वीडियो के अनुसार यह घटना ओपीडी के ठीक सामने की बताई जा रही है, जहां रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वायरल फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर मौजूद होते हैं, तो बाहरी व्यक्ति द्वारा इलाज कैसे किया जा रहा है। 

PunjabKesari

सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या डॉक्टर मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे हैं, जो देसी नीम-हकीम बिना डिग्री और पढ़ाई के इलाज कर रहे हैं। वहीं, वीडियों में मरीजों का देसी तरीके से इलाज करने वाला व्यक्ति खुद को कोलकाता का बताता नजर आ रहा है। व्यक्ति ने बताया कि वह यहां पहले किसी डॉक्टर के पास काम करता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!