Hisar: मेडिकल कराने आया कैदी पुलिस कस्टडी से भागा, आरोपी ने अपनाया ये शातिर तरीका...

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2025 12:25 PM

prisoner who came for medical examination escaped from police custody accused a

पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सिविल अस्पताल से शनिवार को एक भगौड़ा आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस कर्मियों ने आरोपी को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के एरिया में काफी तलाशा, मगर

हिसार: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सिविल अस्पताल से शनिवार को एक भगौड़ा आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस कर्मियों ने आरोपी को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के एरिया में काफी तलाशा, मगर वह हाथ नहीं लगा। फिर मामला महकमे के आला अधिकारियों तक पहुंचा। एस.पी. शशांक कुमार सावन ने बरवाला के डी.एस.पी. सुमित कुमार को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी अनित चोरी के एक मामले में भगौड़ा था। पुलिस के पी.ओ. स्टाफ ने आरोपी अनित को पकड़कर उकलाना थाना पुलिस को सौंपा था। उकलाना थाना की टीम रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे आरोपी को मैडिकल जांच करवाने के लिए सिविल  अस्पताल में लेकर आई। उसके बाद उसे अदालत में पेश करना था। चालक गाड़ी को पार्क करने के लिए चला गया। पुलिस कर्मी आरोपी को एमरजैंसी में ले गए तो वहां भीड़ थी। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस कर्मी ने उसे मैडीकल जांच के लिए पुकारा तो पता चला कि वह निकल गया है।

उसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने पूरे अस्पताल परिसर को खंगाला, मगर उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के एरिया में काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिला। फिर पुलिस कर्मियों ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। पुलिस अस्पताल परिसर के सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाल रही है। उधर एस.पी. शशांक कुमार सावन ने मामले की जांच का जिम्मा बरवाला के डी.एस.पी. सुमित कुमार को सौंपा है। सिटी थाना और उकलाना थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!