हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा भाजपा में शामिल

Edited By Isha, Updated: 07 Sep, 2019 03:42 PM

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते हरियाणा की राजनीति में हलचल होनी शुरू हो गई है। इसी बीच हरियाणा कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रो अनुसार  हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

नई दिल्ली (कमल कांसल): कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर बराला ने बीजेपी बसपा गठबंधन व कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर कटाक्ष किए। बराला बोले जो परिवार गठबंधन में नहीं रह सकता वह राजनीतिक गठबंधन क्या करेगा। जजपा बसपा गठबंधन तो बना ही टूटने के लिए था। 

PunjabKesari

 बराला ने कहा की भाजपा का कुनबा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और सुमित्रा चौहान के आने से भाजपा के महिला मोर्चा संगठन को ओर मजबूती मिली है। सुमित्रा चौहान ने कांग्रेस में रहते हुए भी संगठन को काफी मजबूत किया और अब वे भाजपा महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो अपने संगठनात्मक ढांचे से ही बाहर नहीं निकल पा रही है। कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष तो कभी प्रदेश अध्यक्ष बदलने में लगी हुई है। कांग्रेस के नेता एक गाड़ी में बैठकर तो निकलते हैं,  लेकिन जब अलग अलग होते हैं, तो इनके विचार बदल जाते हैं। ये सिर्फ एक दूसरे का कांटा निकालने में जुट जाते हैं।


PunjabKesari

 बराला ने जजपा बसपा गठबंधन को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा कि जजपा बसपा गठबंधन बना ही टूटने के लिए था। बसपा का इतिहास पहले से लोग देख चुके हैं, जिसके साथ भी गठबंधन किया है उस गठबंधन का हश्र जनता के सामने है। जो परिवार गठबंधन में नहीं रह सकता वह राजनीतिक गठबंधन किस तरह से निभा सकता है। जेजेपी तो जींद चुनाव में भी एक नया गठबंधन लेकर आई थी। लेकिन उस गठबंधन से बीजेपी को कुछ हासिल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को रोहतक में आ रहे हैं। यह उनके लिए खुशी की बात है और बड़े व्यापक स्तर पर भाजपा तैयारी करने में जुटी हुई है। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का भी समापन होगा और जिस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जनसमर्थन मिल रहा है।

उससे मनोहर लाल खट्टर ने समाज को तोड़ने वाले राजनेताओं को करारा जवाब दिया है वहीं भाजपा का दामन थामने के बाद सुमित्रा चौहान ने भी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ शब्दों के बाण दाग दिए और कहा कि कांग्रेस पार्टी में तो नेता केवल मुख्यमंत्री पद की लड़ाई लड़ रहे हैं, नीतियों से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व तीन तलाक के मुद्दे पर काम किया है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है और वे पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। चुनाव लड़ने की उनकी कोई मंशा नहीं है, जब चुनाव लड़ने की जरूरत होगी तो वह चुनाव लड़ लेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!