HKRN पर कांग्रेस के विरोध को प्रवीण अत्रे ने बताया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’, हुड्डा सरकार पर युवाओं के शोषण का आरोप

Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2026 05:02 PM

praveen atre sharply retorted to congress  protest over hkrn

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रे ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रे ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा है। अत्रे ने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदारी प्रथा के कारण प्रदेश के युवाओं का शोषण होता था, उसे कांग्रेस सरकार के दौरान संरक्षण मिला।

हुड्डा सरकार पर युवाओं के शोषण का आरोप

प्रवीण अत्रे ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकारी विभागों में काम करने वाले युवाओं को ठेकेदारों के माध्यम से रोजगार दिया जाता था। उनके अनुसार ठेकेदार कर्मचारियों की तनख्वाह से कथित तौर पर 3 से 5 हजार रुपये तक की कटौती करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता था और उन्हें आर्थिक तथा रोजगार संबंधी असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। अत्रे ने कहा कि आज कांग्रेस उसी व्यवस्था के खिलाफ सवाल उठा रही है, जिसे खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा से सवाल किया कि कांग्रेस शासन के दौरान युवाओं के हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए थे।

भाजपा सरकार ने खत्म की ठेकेदारी प्रथा: अत्रे

मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से मुक्त कराने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया। उनका कहना है कि HKRN के माध्यम से युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। अत्रे के मुताबिक HKRN के कर्मचारियों को ईएसआई, आयुष्मान भारत और ईपीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने कानून बनाकर HKRN कर्मचारियों की नौकरी को भी सुरक्षा प्रदान की है।

बेरोजगारी दर में कमी का दावा

प्रवीण अत्रे ने दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण पिछले पांच वर्षों में हरियाणा में युवाओं की बेरोजगारी दर आधी से भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना भी है।

कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध का आरोप

अत्रे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक मजबूरी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी अंदरूनी कलह और बौखलाहट को छिपाने के लिए ऐसे मुद्दों पर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल की रोजगार व्यवस्था और युवाओं के प्रति अपनी नीतियों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास सरकार की उपलब्धियों का तथ्यात्मक जवाब नहीं है, इसलिए वह युवाओं को गुमराह करने के लिए HKRN का मुद्दा उठा रही है। अत्रे ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!