प्रवीण अत्रे को CM Nayab Saini के मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय,किसी भी समय जारी हो सकता है पत्र !

Edited By Isha, Updated: 22 Nov, 2024 08:34 PM

praveen atre is sure to get big responsibility of media of cm nayab saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव रह चुके प्रवीण अत्रे को एक बार फिर से मुख्यमंत्री के मीडिया संबंधित बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा के संगठन और मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार हरियाणा में तीसरी

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव रह चुके प्रवीण अत्रे को एक बार फिर से मुख्यमंत्री के मीडिया संबंधित बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा के संगठन और मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार हरियाणा में तीसरी बार एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने प्रवीण अत्रे को दी जाने वाली जिम्मेदारी पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

मिल सकती है यह जिम्मेदारी

हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा के विधानसभा चुनाव में प्रवीण अत्रे मुख्यमंत्री के लिए मीडिया संबंधी कार्यों को बखूबी निभाकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। इसके अलावा प्रवीण अत्रे को पुराना मीडिया संबंधी अच्छा अनुभव है। पूर्व में अत्रे ने इलेक्ट्रॉनिक चैनल में सरकार का पक्ष रखने की कमान भी बखूबी संभाली थी। यहां तक की चैनल में पार्टी की ओर से गेस्ट भेजने की जिम्मेदारी भी उनके ही पास थी। जानकारों की माने तो अत्रे को मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव या मीडिया सलाहकार के रूप में नियुक्ति मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन पदों पर प्रवीण अत्रे से अच्छी भूमिका कोई नहीं निभा सकता। चर्चा है कि सरकार और संगठन की ओर से अत्रे के नाम पर सहमति दी जा चुकी है, जिसके बाद अब कभी भी उनकी नियुक्ति का पत्र जारी हो सकता है। 

मनोहर लाल भी कर चुके हैं सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रवीण अत्रे को लेकर अपनी सिफारिश कर चुके हैं। बता दें कि हरियाणा में मनोहर सरकार के दौरान प्रवीण अत्रे मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव के पद पर कार्यरत थे। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह उसी पद पर बरकरार रहे थे। हालांकि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगने पर अत्रे ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया को संभालने का कार्य किया था। 

मुख्यमंत्री की भी पसंद है अत्रे

प्रवीण अत्रे की कार्यप्रणाली के चलते वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी पसंद बने हुए हैं। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री खुद भी अत्रे को अपने भरोसेमंद लोगों की टीम में रखना चाहते हैं।हाल ही में अत्रे के एक निजी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ घंटे का समय गुजारा था। इससे साफ हो जाता है कि वह मुख्यमंत्री के करीबी लोगों में शामिल हैं।

मीडिया और सरकार के बीच बनते है कड़ी

मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव रहते हुए प्रवीण अत्रे पत्रकारों की कईं मांगों को सरकार से पूरा करवा चुके हैं। सरकार और पत्रकारों के बीच एक कड़ी का काम करते हुए जहां प्रवीण अत्रे पत्रकारों को आने वाली दिक्कत से मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं। वहीं, वह सरकार के कार्यों को भी बखूबी आम जन तक पहुंचाने के लिए बेबाक रूप से मीडिया के बीच अपनी बात रखने का कार्य करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!