प्रदीप नरवाल ने हरियाणा कांग्रेस की दलित राजनीति में रखा कदम

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 May, 2023 09:57 PM

pradeep narwal stepped into dalit politics of haryana congress

हरियाणा में कांग्रेस की राजनीति के अंदर राष्ट्रीय कांग्रेस की  महासचिव प्रियंका वाड्रा ग़ांधी की कोर कमेटी के सदस्य तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव प्रदीप नरवाल ने कुरुक्षेत्र की भूमि से दस्तक दे दी है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में कांग्रेस की राजनीति के अंदर राष्ट्रीय कांग्रेस की  महासचिव प्रियंका वाड्रा ग़ांधी की कोर कमेटी के सदस्य तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव प्रदीप नरवाल ने कुरुक्षेत्र की भूमि से दस्तक दे दी है। प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीति में प्रियंका वाड्रा ग़ांधीके अत्यंत विश्वास पात्र लोगों में से एक माने जाते हैं। हरियाणा मैं कांग्रेस की राजनीति में दलित चेहरे के रूप में प्रदीप नरवाल का कुरुक्षेत्र में सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम  “दलित विमर्श और भविष्य की राजनीति” विषय पर आयोजित किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ लगातार लंबा सफर तय करने का दायित्व ब्यहि   प्रदीप नरवाल ने बखूबी निभाया था।छात्र संघ की राजनीति जेएनयू से शुरू कर कर कांग्रेस में गांधी परिवार के अंदर अपनी पैठ बनाने वाले प्रदीप नरवाल एक साधारण दलित परिवार से हैं।ग़ांधी परिवार की निकटता के कारण राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, सह प्रभारी- उत्तर प्रदेश व प्रियंका गांधी के सचिव के रूप में यूपी के सह-प्रभारी भी हैं।  

 

प्रदीप नरवाल हरियाणा के राजनैतिक व्यक्तियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने दम पर राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व गांधी परिवार तक अपना सीधा रुतबा कायम किया है। हरियाणा के अंदर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी की सीधी पहुंच गांधी परिवार में रही है। राजनीतिक रूप से प्रदीप नरवाल की उंगली पकड़कर उन को आगे बढ़ाने वाला कोई सहारा उन्हें राजनीति में नहीं मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मैं पश्चिमी यूपी तथा हरियाणा के कई क्षेत्रों में उनके साथ नजर आने वाले प्रदीप नरवाल का राजनीतिक व्यक्तित्व उनकी कड़ी मेहनत तथा जेएनयू में छात्र राजनीति के तहत मिले राजनीतिक पृष्ठभूमि से आगे बढ़ा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा से संबंधित प्रदीप नरवाल पूरी यात्रा के दौरान साए की तरह उनके साथ चल रहे थे। प्रदीप नरवाल हरियाणा से मूल रूप से संबंधित है। अतीत के अंदर प्रदीप नरवाल जेएनयू में छात्र नेता रहे। लगभग 5 साल पहले प्रदीप नरवाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। प्रदीप नरवाल वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं। इसीलिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन ने सचिव पद भी नवाजा हुआ है।गांधी परिवार के अंदर जिस प्रकार से प्रदीप नरवाल का विश्वास व कद दिन भर दिन बढ़ रहा है, वह हरियाणा के ऐसे कई नेताओं के लिए तकलीफ दे हो सकता है जो कत कई दशकों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ें यात्रा के दौरान प्रदीप नरवाल पर पूरा भरोसा जिस कदर रखा जा रहा है उससे प्रदीप नरवाल का बढ़ता राजनीतिक कद कांग्रेस की राजनीति में सबको नजर आ रहा है।हरियाणा के प्रदीप नरवाल को  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ  उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं।प्रदीप नरवाल हरियाणा के सोनीपत ज़िलें के कथुरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है,मध्यम परिवार में जन्में प्रदीप नरवाल का जीवन संघर्ष भरा रहा है। इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है, उसके बाद इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। 

प्रदीप नरवाल  हरियाणा के सोनीपत ज़िलें के कथुरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है,मध्यम परिवार में जन्में प्रदीप नरवाल का जीवन संघर्ष भरा रहा है। इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है, उसके बाद इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। इनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष को देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने इन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। प्रदीप नरवाल सबसे कम 30 साल की  उम्र में राष्ट्रीय सचिव बने हैं। प्रदीप नरवाल हरियाणा में दलित आंदोलन से बड़े लंबे समय से जुड़े हुए थे। इस उम्र में इस मुकाम में पहुंचना अपने आप में कांग्रेस पार्टी की राजनीति में बड़ा संकेत है। 

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!