देह व्यापार के लिए खड़ी 23 महिलाएं काबू, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Apr, 2025 04:25 PM

police retain 23 girls involve in immoral activities

देह व्यापार के माध्यम से गुड़गांव का माहौल खराब करने की लगातार आ रही शिकायतों के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आई। गुड़गांव पुलिस ने देर रात को अभियान चलाकर देह व्यापार के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं/युवतियों को काबू कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ी 23...

गुड़गांव, (ब्यूरो): देहव्यापार के माध्यम से गुड़गांव का माहौल खराब करने की लगातार आ रही शिकायतों के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आई। गुड़गांव पुलिस ने देर रात को अभियान चलाकर देह व्यापार के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं/युवतियों को काबू कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ी 23 महिलाओं और युवतियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

डीसीपी वेस्ट करण गोयल के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे कुछ महिलाएं, युवतियां संदिग्ध दिखाई दी। ऐसे में उन्हें काबू कर लिया गया। जिस स्थान पर यह महिलाएं युवतियां खड़ी मिली उन स्थानों के जरिए देह व्यापार होने की सूचनाएं भी पुलिस को मिल रही थी। ऐसे में यहां से 23 महिलाओं, युवतियों को काबू किया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि वह दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों। उनके कारण आसपास क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। 

 

वहीं डीसीपी के निर्देश पर इन युवतियों, महिलाओं को शरण देने वाले होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि अगर वह भी इनका साथ देते हैं तो उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!