डीजे की थाप पर चल रही कॉकटेल पार्टी में पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 22 Sep, 2019 08:10 PM

police raid on illegal cocktail party six arrested

भौंडसी पुलिस ने देर रात जैन फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रही कॉकटेल पार्टी में छापा मारा। इसमें पुलिस ने कॉकटेल पार्टी कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम( सतीश): भौंडसी पुलिस ने देर रात जैन फार्म हाउस में डीजे की थाप पर चल रही कॉकटेल पार्टी में छापा मारा। इसमें पुलिस ने कॉकटेल पार्टी कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ डीजे व अवैध शराब को भी कब्जे में लिया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में पार्टी का संचालन करने वाले फार्म हाउस मालिक के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की है। 

रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि भौंडसी गाव के पास अरावली पहाड़ी की तहलटी में बने भारत यात्रा केंद्र के लिए जाने वाले रास्ते पर बने जैन फॉर्म हाउस पर तेज आवाज में डीजे बजाकर कॉकटेल पार्टी की जा रही है। पुलिस ने सूचना को सच्च मानते हुए रेडिंग पार्टी तैयार कर फार्म हॉउस पर रेड की तो पुलिस को देख कर कुछ लोग तो मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेते हुए अवैध शराब व डीजे को भी कब्जे में ले लिया। 

इस मामले में अफसोस जनक बात यह रही कि पुलिस ने पार्टी का आयोजन कराने वाले फार्म हाउस मालिक के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं की है। जब कि काबू किये गए सभी आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!