आपकी गाड़ी के शीशे पर लगी है ब्लैकफिल्म तो जान लो यह नियम... नहीं तो जेब हो जाएगी ढीली

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Feb, 2026 02:57 PM

police imposed challan for black film on glass

अगर आपने भी अपनी गाड़ी के शीशों पर धूप से बचने अथवा प्राइवेसी के लिए ब्लैक फिल्म लगवा रखी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है और ऐसे वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): अगर आपने भी अपनी गाड़ी के शीशों पर धूप से बचने अथवा प्राइवेसी के लिए ब्लैक फिल्म लगवा रखी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है और ऐसे वाहनों के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी जेबें ढीली करने की तैयारी कर ली है। ऐसे वाहन चालकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक से 25 फरवरी 2026 तक चलाए गए इस अभियान के दौरान 457 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रति वाहन दस हजार रुपये के हिसाब से कुल 45 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, वाहनों पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ा खतरा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!