Haryana: पुलिस की तत्परता से लौटी मुस्कान, साढ़े 3 लाख के आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित मिला

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Feb, 2026 06:18 PM

police found a bag containing jewellery worth rs 3 5 lakh safe in rewari

यातायात पुलिस की तत्परता और सजगता से एक दंपति के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग मात्र एक घंटे के भीतर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उन्हें लौटा दिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : यातायात पुलिस की तत्परता और सजगता से एक दंपति के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग मात्र एक घंटे के भीतर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उन्हें लौटा दिया। 

जानकारी के अनुसार गोपाल देव चौक के समीप से रेलवे स्टेशन जाने के लिए पति-पत्नी ऑटो में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने आभूषणों से भरा बैग ऑटो की छत पर रख दिया। स्टेशन पहुंचने के बाद वे उतर गए, लेकिन बैग ऑटो की छत पर ही रह गया। कुछ देर बाद जब दंपति को बैग के छूटने का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत यातायात पुलिस को इसकी सूचना दी। 

यातायात निरीक्षक बलवंत की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संबंधित ऑटो की पहचान की। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर ऑटो चालक ने भी सहयोग करते हुए बताया कि बैग अब भी ऑटो की छत पर ही रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर दंपति को सौंप दिया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर दंपति ने यातायात पुलिस और ऑटो चालक का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!