ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 03 Feb, 2020 02:18 PM

गोहाना के देवी नगर में हुई कृष्ण की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी मोहन उफ मोनू गोहाना के देवी नगर का ही रहने वाला .....

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के देवी नगर में हुई कृष्ण की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी मोहन उफ मोनू गोहाना के देवी नगर का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

गोहाना सिटी थाना में एसआई वजीर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 20 जनवरी के दिन देवी नगर में रहने वाले युवक को किसी नेे घर में घुसकर गोलियां मार दी थी जिसे घायल अवस्था में रोहतक पी.जी.आई रेफर किया गया था लेकिन 22 जनवरी को ईलाज के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। मृतक कृष्ण की पत्नि के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामले की जांच की जा रही थी। वहीं जांच के दौरान आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि कृष्ण की हत्या मोहन उफ़ मोनू ने की है जिस के बाद कल देर शाम जींद रोड़ बाईपास से मोनू को गिरफ्तार किया है जिसे आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

वहीं पुलिस पुछताछ के दौरान पता चला कि कृष्ण ने मोनू के दस लाख के करीब रुपए देने थे और वो पैसे देने के लिए आना कानी कर रहा था। पैसे को लेकर छे महीने पहले भी दोनों के बीच कहा सुनी हो गई थी जिस की रंजिश रखते हुए मोनू ने गोली मार कर कृष्ण की हत्या कर फरार हो गया था। 


    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!