पुलिस ने नशीली दवाइयों का धंधा करने वाले आरोपी को किया काबू, कैप्सूल व गोलियां की बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2022 05:16 PM

police caught drug dealer accused

अंबाला जिले में पुलिस ने नशीली दवाइयों का धंधा करने वाला आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शहजादपुर मार्ग स्थित गांव कक्कड़ माजरा के पास...

अंबाला : अंबाला जिले में पुलिस ने नशीली दवाइयों का धंधा करने वाला आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शहजादपुर मार्ग स्थित गांव कक्कड़ माजरा के पास से पकड़ा है। आरोपी की पहचान गांव कक्कड़ माजरा निवासी जय करण पुत्र मोहन लाल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 648 कैप्सूल व 2400 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्त पर तैनात थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कक्कड़ माजरा निवासी जय करण पुत्र मोहन लाल नशीली दवा बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से बाइक पर आ रहा जय करण वापस मुड़कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 20 दिन से इस धंधे में है। जांच अधिकारी SI रामभज ने बताया कि पुलिस ने स्पास्मो-प्रोक्सीवोन प्लस के 81 पत्ते बरामद किए हैं। 648 कैप्सूल और अल्प्राजोलम टैबलेट IP के 9 पत्ते बरामद किए हैं, जिनमें 135 गोलियां थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!