लिफ्ट मांगकर पहले लोगों को फंसाती, फिर करती लूटपाट, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Sep, 2020 04:05 PM

police arrested woman who robbed people

लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूटने वाली महिला को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस ने लूटा हुआ सामान भी बरामद किया है। महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है।

करनाल (केसी आर्या): लोगों को अपने जाल में फंसा कर लूटने वाली महिला को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस ने लूटा हुआ सामान भी बरामद किया है। महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। 

जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि करनाल में नहर के पास एक महिला ने लिफ्ट मांगी, वह बाइक पर था। महिला ने कहा कि उसे आगे तक छोड़ देना। लिफ्ट लेने के बाद व्यक्ति को अपनी बातों में फंसाकर व डरा धमकाकर सुनसान इलाका गुरुनानक पुरा के पास ले गई। जहां उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसे एक सोना अंगूठी, 7 हजार रुपए नकद छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 30 अगस्त को एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि महिला सुदेश और रिंकू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके बाद अब पुलिस ने महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी विधवा सुदेश ने कबूला है कि महिला होने के कारण उसको आसानी से लिफ्ट मिल जाती है। पहले से सुनियोजित जगह पर वह उतरने का बहाना बनाकर या उस व्यक्ति को अपनी बातो में फंसा कर किसी सुनसान इलाके में ले जाती थी। इस दौरान उसके साथी वाहन लेकर साथ में रहते।

इसी बीच महिला और उसके साथी व्यक्ति को डरा धमका कर उससे लुटपाट कर मौके से फरार हो जाते थे। आरोपी महिल ने बताया कि 45 से 50 साल के व्यक्तियों को निशाना बनाया जाता था। करनाल पुलिस ने सोनीपत से आरोपी महिला विधवा सुदेश को गिरफ्तार किया। 

महिला के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, जो वारदात में इस्तेमाल करते थे, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए। इसका एक साथी अनिल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इनका साथी रिंकू फरार चल रहा है। आरोपियों से करनाल की छह और कुरुक्षेत्र की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!