कार लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए देते थे वारदात को अंजाम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 16 Mar, 2023 09:14 PM

शहर के रतिया रोड से लूटी गई कार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फतेहाबाद(रमेश): शहर के रतिया रोड से लूटी गई कार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले है। लगजरी लाइफ जीने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा,जिससे वारदात के बार में पूरी तरह से खुलासा हो सके।
बता दें कि 4 दिन पहले इन युवकों के द्वारा ऐप के जरिए फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने के लिए कार को बुक किया गया था। उसके बाद रतिया रोड पर इनके द्वारा ड्राइवर को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। ड्राइवर को सड़क पर फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर गाड़ी को बरामद कर लिया है। आज इस मामले में फतेहाबाद के लिए डीएसपी सुभाष चंद्र के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दोनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं और लग्जरी लाइफ जीने के लिए उनके द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
गौरतलब है कि पुलिस के द्वारा अशोक बाघला निवासी फतेहाबाद की शिकायत पर चार दिन पहले मामला दर्ज किया गया था। अशोक बाघला ने बताया था कि 3 दिन पहले ही वह नई कार लेकर आया था,लेकिन उसकी गाड़ी आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

शौक और नशे के लिए बने 'चोर': बिजली की तारें और मशीनों को निशाना बनाने वाले 6 गिरफ्तार...12...

नर्स की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पति पर इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप

मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टोहाना में तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से 3 छात्राएं घायल, Exam देकर लौट रही थीं घर...

खेतों में पानी देने गया था किसान, रास्ते में मिली मौत...तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी...

Haryana: पुलिस और डॉक्टरों की जंग में 'इलाज' हुआ गिरफ्तार; सड़कों पर मरीज, अस्पतालों में ताले

बांग्लादेशी ने दी थी स्कूलों को कम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद से गुड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहाबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों पर हमले का आरोप, कार में सवार होकर आए थे हमलावर

गायक Badshah के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय

कंपनी कर्मी को बेहोश कर तीन बदमाशों ने लूटा