Edited By Shivam, Updated: 03 Sep, 2019 04:31 PM
पलवल थाना की अपराध जांच शाखा पुलिस ने छह महीने से फरार चले रहे एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब दूसरे आरोपियों को पकडऩे की तलाश कर रही है।
पलवल(दिनेश कुमार)। पलवल थाना की अपराध जांच शाखा पुलिस ने छह महीने से फरार चले रहे एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब दूसरे आरोपियों को पकडऩे की तलाश कर रही है। ६ महीने पहले होडल के गांव बंचारी में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल से बच्चे को लेने पहुंची एक महिला और उसके देवर पर जानलेवा हमला कर दिया था और एक युवक को चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया था।
अपराध जांच शाखा पुलिस जांच अधिकारी हाजिर खान ने बताया कि ज्योत्सना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ११ फरवरी को वह अपने देवर जनक सिंह के साथ अपने बच्चे को लाने के लिए खड़ी हुई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने जनक सिंह पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया, इसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने ज्योत्सना की शिकायत पर धर्मसिंह, रवि, ढाकला, मनीष व दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है और मामले में दूसरे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।