इस दिन हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त करेंगे जारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Oct, 2025 09:41 AM

pm modi will visit haryana release lado laxmi yojana first installment

हरियाणा की नायब सैनी सरकार 17 अक्टूबर को अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना जताई जा रही है।

चंडीगढ़: हरियाणा की नायब सैनी सरकार 17 अक्टूबर को अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में दिल्ली जाकर पीएम मोदी को राज्य में आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। अगर दौरा तय होता है, तो यह पीएम मोदी का हरियाणा का 17वां दौरा होगा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को अंबाला कैंट में आयोजित किया जा सकता है। अंबाला को कार्यक्रम स्थल के रूप में चुनने के पीछे एक खास वजह बताई जा रही है—यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वार मेमोरियल (वीर शहीदी स्मारक) और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों से कराया जा सकता है। यह क्षेत्र वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का विधानसभा क्षेत्र भी है।

लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त देंगे पीएम

सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। संभावना है कि पीएम मोदी इस योजना की पहली किस्त महिलाओं को अपने हाथों से सौंपेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हाल ही में 3 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर आए थे। उन्होंने रोहतक और कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। ऐसे में अगर पीएम मोदी का दौरा तय होता है, तो यह एक महीने में हरियाणा में किसी बड़े केंद्रीय नेता का दूसरा दौरा होगा।

भाजपा की सत्ता में हैट्रिक

बता दें कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने 17 अक्टूबर 2024 को तीसरी बार सत्ता संभाली थी। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह सरकार भाजपा की सत्ता में हैट्रिक मानी जा रही है। अब सरकार अपने पहले साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुख्यमंत्री सैनी के निमंत्रण को पीएम ने स्वीकार तो किया है, लेकिन कार्यक्रम की तारीख और स्थान की पुष्टि राज्य सरकार द्वारा अभी नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!