प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर आएंगे हरियाणा, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी शंखनाद

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Sep, 2024 06:54 PM

pm modi will address a rally in kurukshetra on september 14

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेता जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। सूबे में अब बड़े नेताओं की एंट्री होने वाली है। 14 सितंबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे...

रोहतकः हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेता जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। सूबे में अब बड़े नेताओं की एंट्री होने वाली है। 14 सितंबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे। भाजपा नेता संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं। वह कुरुक्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली दोपहर 02:00 बजे थीमपार्क कुरुक्षेत्र में होगी। 

गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा के सियासी हालात ठीक नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री अपनी कुरुक्षेत्र की रैली से हरियाणा की राजनीतिक फिजा बदलने की कोशिश करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अभी तक 67 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी में भगदड़ मच गई। वहीं सीएम नायब सैनी अब डैमेज कंट्रोल करने में लगे हुए हैं। 

अब हरियाणा के सियासी समर में भाजपा ने अपने सबसे बड़े योद्धा नरेंद्र मोदी को हरियाणा की फिजा बदलने के लिए भेज दिया है। हालांकि देखना होगा पीएम मोदी की इस रैली से जनता पर कितना असर पड़ता है।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!