श्मशान घाट मेंं लगाया मिट्टी ढेर, पास पड़े मिले सिक्योरिटी गार्ड के कपड़े और जूते, मच गया हड़कंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Aug, 2026 06:33 PM

pile of soil dumped at cremation ground security guard clothes and shoes found

गांव सरहोल के श्मशान घाट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को श्मशान के भीतर मिट्टी का एक संदिग्ध ढेर दिखाई दिया। ढेर के ऊपर ताजा काटे गए पेड़ों की टहनियां और पत्ते रखे हुए थे, जिससे ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने...

गुड़गांव,(ब्यूरो): गांव सरहोल के श्मशान घाट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को श्मशान के भीतर मिट्टी का एक संदिग्ध ढेर दिखाई दिया। ढेर के ऊपर ताजा काटे गए पेड़ों की टहनियां और पत्ते रखे हुए थे, जिससे ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने यहां अवैध रूप से कोई शव दफनाया है। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 घटना की सूचना तुरंत सेक्टर 17/18 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची, तो मिट्टी के ढेर के ठीक पास एक जोड़ी जूते और सिक्योरिटी गार्ड जैसी दिखने वाली वर्दी पड़ी मिली। इस संदिग्ध सामान के मिलने से ग्रामीणों का शक और गहरा गया तथा श्मशान घाट पर हंगामा बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की सीधी निगरानी में जेसीबी मशीन से मिट्टी के ढ़ेर को हटाने और खुदाई की प्रक्रिया शुरू की गई। खुदाई पूरी होने पर मिट्टी के नीचे कुछ भी बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मामला शांत हुआ।
 

पुलिस का मानना है कि यह किसी असामाजिक तत्व द्वारा गांव में दहशत और अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की नीयत से किया गया कृत्य हो सकता है। वहां जूते और टहनियां रखकर जानबूझकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई थी। थाना पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!