अनाज मंडी में सड़क पर फैले गंदे पानी से लोग परेशान

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 12:24 PM

people upset due to the dirty water spread on the road in the grain market

जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में गंदे पानी की निकासी दुरुस्त न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। जिसके चलते मंडी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी मार्कीट कमेटी द्वारा.....

जुलाना (पांचाल) : जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में गंदे पानी की निकासी दुरुस्त न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। जिसके चलते मंडी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी मार्कीट कमेटी द्वारा डी-नोटिफिकेशन होने के बाद मंडी नगरपालिका के अधीनस्थ हो गई थी।

यहां पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन साफ सफाई तो करते हैं लेकिन नियमित नालियां साफ न होने के कारण नालियों में गंदगी अट गई हैं। इस कारण गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा है। यह गंदा पानी बदबू मार रहा है जिसके कारण कस्बे के लोग व दुकानदार परेशान रहते हैं।

दुकानदार व कस्बे के लोगों का कहना कि गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गए नालियों का लैवल ठीक नहीं है जिसके कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती है। कस्बे के लोगों ने नपा प्रशासन से पानी की निकासी सही ढंग से करने व नालियों का लैवल सही करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!