भाजपा के शासन से लोग परेशान, जाति पाति के नाम पर प्रदेश को बांटकर की राजनीति : आशा(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Oct, 2019 06:17 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दलों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा में अपने पति भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए आशा हुड्डा चुनाव...

रोहतक(दीपक): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा में अपने पति भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए आशा हुड्डा चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस मौके पर आशा हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को जाति पाति के नाम पर बांट कर राजनीति की है। 

PunjabKesari, पोीबोलो

आशा हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से लोग दुखी हैं। क्योंकि भाजपा ने कोई विकास का काम नहीं किया है। यही नहीं भाजपा ने जाती पाती के नाम पर प्रदेश को बांट कर कई बार जला दिया। जिसकी वजह से लोग कांग्रेस के परिवार में शामिल हो रहे हैं। 

आशा हुड्डा ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में जो भी घोषणाएं की गई थी, वह सभी घोषणाएं पूरी हुई हैं। जबकि भाजपा ने 2014 में 154 घोषणा की थी, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं कर पाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!