पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट को लेकर लोगों ने जमकर किया हंगामा

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 10:31 PM

इंद्री के मुरादगढ़ रोड पर एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल में पानी मिलावटी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पम्प पर मिलने वाले पेट्रोल में पानी मिलाया गया है। क्योंकि उन्होंने जब पंप से पेट्रोल बाईक में डलवाया तो उनकी बाईक...

इन्द्री (मेनपाल): इंद्री के मुरादगढ़ रोड पर एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल में पानी मिलावटी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पम्प पर मिलने वाले पेट्रोल में पानी मिलाया गया है। क्योंकि उन्होंने जब पंप से पेट्रोल बाईक में डलवाया तो उनकी बाईक कुछ दूर जाने पर बंद हो गई, जिसपर उन्होंने पेट्रोल की जांच की तो उसमें आधा पानी और आधा पेट्रोल निकला।

लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार पेट्रोल में पानी की मिलावट की शिकायत आ चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने इसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंन आरोप लगाया कि इस पेट्रोल पंप पर पर पानी मिलावटी का धंधा जोरों पर चल रहा है। वहीं पंप कर्मचारियों का कहना है  कि पेट्रोल पम्प पर कोई मिलावट नहीं है, आरोप बेबुनियादी है, जानबूझकर पम्प को बदनाम किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!