काेराेना वायरस: निजामुद्दीन मरकज से हरियाणा में आए 2 दर्जन लोग, मचा हड़कंप

Edited By vinod kumar, Updated: 31 Mar, 2020 09:27 PM

people from nizamuddin came to haryana

निजामुद्दीन में मरकज से 2 दर्जन के करीब लोग हरियाणा में भी आए। जिसके बाद गृह, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पहले विदेशियों ने या विदेश से लौटे लोगों ने हरियाणा सरकार की चिंताएं बढ़ा रखी थी। अब निजामुद्दीन मरकज से आए 2 दर्जन के करीब लोगों...

चंडीगढ़(धरणी): निजामुद्दीन में मरकज से 2 दर्जन के करीब लोग हरियाणा में भी आए। जिसके बाद गृह, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पहले विदेशियों ने या विदेश से लौटे लोगों ने हरियाणा सरकार की चिंताएं बढ़ा रखी थी। अब निजामुद्दीन मरकज से आए 2 दर्जन के करीब लोगों की खबर ने चिंता ब़डा दी है।

हाल ही में इस मरकज के कई लाेग पॉजिटिव पाए जाने के बाद हरियाणा सरकार के लिए भी यह चिंताजनक खबर आई है। हरियाणा गृह विभाग द्वारा अब इन लोगों की सर्च की जा रही है कि वह प्रदेश में किस-किस जगह गए व किन-किन लोगों से मिलें। हरियाणा पुलिस के लिए इस मामले में चुनाैतियां बढ़ गई हैं, फिलहाल हरियाणा गृह विभाग, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में इस सूचना के बाद से हड़कम्प मचना स्वाभाविक है।

हरियाणा के गृह ,स्वास्थ्य व निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा है कि  निजामुद्दीन से कितने व्यक्ति हरियाणा में आये इसकी जांच व उन लोगों की धर पकड़ के लिए हरियाणा के होंम सेक्टरी विजय वर्धन की ड्यूटी लगाई है वह इस पर यथा शीघ्र रिपोर्ट देंगे। 15 से 21 मार्च तक मरकज में 1400 लोगों में से 24 लोग पाॅजिटिव पाए जाने व कईयों के अपने राज्यों में लौटने की खबर के बाद उनकी मौत की सूचनायों ने कोरोना बहुआबदी क्षेत्रों में फैलने की आशंका पैदा कर दी है। इस मरकज में देश विदेश से लोग आए थे।

दिल्ली सरकार द्वारा इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।इसी मरकज से कश्मीर में व तेलंगाना के अंदर कोरोना जैसे बीमारी पहुंची। तेलंगाना में एक ही परिवार के 6 लोग मर चुके हैं।

हरियाणा सरकार को अब उन दो दर्जन के करीब लोगों की तलाश है। क्योंकि अगर इनमें से कोई कोरोना पीड़ित हुए तो हरियाणा में यह खतरा न बड़ा दें कि चिंता सरकार को सत्ता रही है। आधिकारिक रूप से गृह मंत्री अनिल विज कहते है कि संख्या क्या है का उन्हें नहीं पता है। गृह सचिव जल्दी ही इसमे शामिल लोगों का पता लगा उनके स्वास्थ्य की जांच करवाएंगे।

दरअसल, हरियाणा में भी मरकज के लोग आए है। इसकी खबर दिल्ली सूत्रों से ही हरियाणा सरकार को मिली है। पूरे भारतवर्ष में निजामुदीन गए लोगों के पहुंचने व कोरोना युक्त कई के होने की पुष्टि आधिकारिक रूप से हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि मरकज से मेवात, नूंह, नारायणगढ़ व अन्य कई क्षेत्रों में दो दर्जन के करीब  लोग आए हैं। वह किन किन से मिले की उच्च स्तरीय कार्यवाही फिलहाल हरियाणा सरकार कर रही है।

दिल्ली से टोहाना पहुंचे 11 मुस्लिम समुदाय के लोग
टाेहाेना: दिल्ली से टोहाना 11 मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हाे गया है। सभी लाेगाें को क्वारंटीन किया गया। इन लाेगाें की दिल्ली निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में शामिल होने की आशंका है। फिलहाल सभी स्वास्थ बताए जा रहे हैं, विभाग इन पर नजर रख रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!